फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मूसेवाला के करीबी म्यूजिक कंपोजर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, डराने के लिए देर रात ढाबे पर चलाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-79 स्थित कटानी प्रीमियम ढाबे पर सोमवार देर रात सवा एक बजे बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह ढाबा चर्चित पंजाबी म्यूजिक कंपोजर व प्रोड्यूसर बंटी बैंस और उनके पार्टनर परमिंदर सिंह कटानी का है। आरोप है कि फायरिंग बंबीहा ग्रुप ने करवाई है। बंटी बैंस हमलावरों के निशाने पर थे। आरोप के मुताबिक, बंटी बैंस से गैंगस्टर लक्की पटियाल एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा है। पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें दो युवक ढाबे के बाहर खड़े होकर गोलियां चला रहे हैं। पुलिस ने ढाबे के मैनेजर देव सिंह रावत की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 427, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बंटी बैंस का पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह पंजाबी रैपर व सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बेहद करीबी थे। वह मूसेवाला के मैनेजर भी रह चुके हैं। बंटी पंजाबी गायक एमी विर्क, जॉर्डन संधू, जैजी बैंस जैसे नामी गायकों के लिए भी गाने कंपोज व प्रोड्यूस कर चुके हैं।
विज्ञापन

हमले के बाद बैंस ने कहा कि कनाडा में बैठा गैंगस्टर लक्की पटियाल 10 -12 दिन से फोन कर उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांग रहा है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। कहा कि जब उन्होंने गैंगस्टर की मांग पूरी नहीं की तो उसने अपने गुर्गे भेजकर उन्हें डराने के लिए ढाबे पर फायरिंग करवा दी। फायरिंग से कुछ समय पहले बंटी बैंस अपने सोशल मीडिया पेज से लाइव हुए और करीब साढ़े 12 बजे ढाबे से निकल गए। हमलावरों को लगा की बंटी बैंस अभी ढाबे में ही मौजूद हैं, लेकिन उस समय ढाबा बंद था। यह भी कहा जा रहा है कि यह फायरिंग केवल डराने के लिए की गई ताकि रंगदारी वसूली जा सके।

दो युवकों ने पांच राउंड गोली चलाई, फिर भाग निकले
पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर ढाबे के सामने आते हैं। उन्हों मोटरसाइकिल सड़क के दूसरी तरफ रोका। एक युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा रहा जबकि दो युवक डिवाइडर पर लगी ग्रिल फांदकर पैदल ढाबे के बाहर आए। एक हमलावर ने हुड से अपना सिर ढका हुआ था। दोनों युवकों ने ढाबे के बाहर पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर पांच राउंड फायर किए गए। गोलियां ढाबे की दीवार व कांच के शीशों पर लगीं। एक गोली दीवार में फंस गई जिसे सुबह पुलिस ने बाहर निकाला। पांच मिनट में वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक भागकर मोटरसाइकिल तक पहुंचे और फिर सभी फरार हो गए।
विज्ञापन



पहले भी पंजाब सिंगरों से मांगी जा चुकी है रंगदारी
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर कलाकार व गायक मोहाली में रहते हैं। कई ने सेक्टर-70 में अपने रिकार्डिंग स्टूडियो बनाए हैं। ये सभी गायक लंबे समय से गैंग चलाने वाले बड़े गैंगस्टरों के रडार पर हैं। 14 अप्रैल 2018 को पंजाबी गायक व एक्टर परमीश वर्मा पर गैंगस्टर दिलप्रीत ढाहा ने साथियों सहित गोली चलाई थी। इसी तरह 2 जून 2018 को ढाहा ने गिप्पी ग्रेवाल से भी रंगदारी मांगी थी। पंजाबी गायक मनकीरत औलख को भी बंबीहा ग्रुप जान से मारने की धमकी दे चुका है और पंजाबी सिंगर बब्बू मान को भी रंगदारी की कॉल आ चुकी है। यही कारण है कि पंजाबी गायकों ने सुरक्षा के लिए निजी बाउंसर रखे हुए हैं।

कोट
मामले में अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है। गैंगस्टर लक्की पटियाल के भूमिका की भी जांच की जा रही है। एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के संबंध में भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

- हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें