डेराबस्सी। श्री शारदा माता मंदिर साधुनगर की संस्था श्री शारदा माता परिवार का वार्षिक चुनाव सुशील व्यास और अमृतपाल सिंह मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।नई कार्यकारिणी में प्रधान पद पर राकेश अचिंत, वाइस प्रधान दीपक मग्गो, सेक्रेटरी रजनीश मनी और कैशियर राजन जस्सी को चुना गया। इसके अलावा नए सदस्यों के रूप में राकेश मेहता, भुवनेश चौहान और प्रकाश कुमार को संस्था में शामिल किया गया। चुनाव प्रक्रिया में तुषार कौशिक, नितिन जैन, कुणाल कौशिक, दिनेश गांधी, रविंद्र कौशिक, विकास शर्मा, सुमित पूरी, सुमित वर्मा, अमरीश भल्ला और संदीप भटनागर ने भाग लिया।