मोहाली में रेस्टोरेंट में एक्साइज विभाग की दबिश
- फोटो : संवाद
एक्साइज विभाग ने वीरवार रात करीब एक बजे खरड़ लांडरा रोड पर मिकी किचन नामक रेस्टोरेंट में दबिश दी और भारी मात्रा में चंडीगढ़ की शराब और बीयर बरामद की। विभाग द्वारा पहले भी इस रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद रेस्टोरेंट चालक ने यह काम बंद नहीं किया। पूरी रात खाने के ऑर्डर के साथ रेस्टोरेंट संचालक शराब सप्लाई का काम करता था। जानकारी के अनुसार संचालक हर रोज चंडीगढ़ से शराब लाकर बेचता था।