लांडरां/बनूड़ में एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी डिस्ट्रिक्ट मोहाली और एक्स-सर्विसमैन क्रांतिकारी यूनियन पंजाब की ओर से 26 जनवरी को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बनूड़ में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब मेमोरियल बाबा बंदा सिंह बहादुर बलोर में बैठक हुई। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर यूनियन के चेयरमैन हरचंद सिंह मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। संगठन ने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों और बहादुर महिलाओं से समारोह में शामिल होने की अपील की है।