फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पूर्व सैनिक का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। हिमाचल प्रदेश के एक पूर्व सैनिक का खरड़ में धोखे से किसी ने डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के रहने वाले पूर्व सैनिक राज चंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने आए हैं। वह दशमेश नगर खरड़ में बेटी के पास रह रहे हैं।
विज्ञापन

5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे वह झुगियां रोड पर एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वापस आने पर उनके मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया, जबकि उन्होंने एटीएम से पैसे नहीं निकाले थे। उन्होंने बैंक में जाकर पता किया तो उनका डेबिट कार्ड बदला हुआ था। उन्होंने खाता ब्लाॅक करवा दिया।
उन्होंने शिकायत पुलिस को दे दी है। उनका कहना है कि उन्हें पता नहीं चल रहा कि उनका डेबिट कार्ड कब और किसने बदला है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो अधिकारियों ने कहा कि फुटेज केवल पुलिस को ही दी जा सकती है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें