फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ईएसआईसी ने बीमित कर्मचारी को दिलाई पूरी मेडिकल प्रतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ईएसआई कार्ड धारक कामगारों के हक के लिए अमर उजाला द्वारा उठाई गई आवाज का बड़ा असर देखने को मिला है। लंबे समय से अपने इलाज की राशि के लिए भटक रहे बीमाकृत कर्मचारी जशनप्रीत खान को आखिरकार 4.60 लाख रुपये का मेडिकल रीइम्बर्समेंट मिल गया है। एडवोकेट जसबीर सिंह के अथक प्रयासों और विभाग के समक्ष मजबूती से पक्ष रखने के बाद विभाग ने पूरी राशि का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन


बीमाकृत कर्मचारी जशनप्रीत खान ने चंडीगढ़ के ईडन क्रिटिकल केयर अस्पताल में इलाज करवाया था, जिसका बिल 4.60 लाख रुपये बना था। काफी समय से यह मामला अधर में लटका हुआ था। एडवोकेट जसबीर सिंह द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय, ईएसआईसी में इस केस की लगातार पैरवी की गई। परिणाम स्वरूप, कर्मचारी के बैंक खाते में पहले 1,86,545 रुपये आए और अब 1,36,727 व 1,36,728 रुपये के दो चेक देकर कुल 4.60 लाख रुपये की अदायगी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें