लालड़ू। बेहतर सरकारी सेवाएं देने का दावा करने वाली सरकार नगर परिषद लालड़ू के लगातार मौजूदगी न होने को लेकर लोग काफी परेशान है।
ईओ परिषद लालड़ू में सप्ताह में केवल दो दिन ही आते हैं, जबकि तीन दिन के लिए वह अपने अतिरिक्त नियुक्ति स्थल पर जाते हैं। परिषद लालड़ू के मौजूदा कार्यकारी अधिकारी अमृत लाल लालड़ू में अपनी स्थायी तैनाती से पहले अतिरिक्त सीट पर ड्यूटी कर रहे थे और उस समय गुरबख्शीश सिंह यहां मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। करीब एक माह पहले गुरबख्शीश सिंह का तबादला खरड़ परिषद में कर दिया गया और अमृत लाल को अतिरिक्त चार्ज के स्थान पर मुख्य चार्ज सौंप दिया गया था।