फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड- ईवन फार्मूले की जानकारी देने के लिए ईओ और नगर परिषद प्रधान ने की भीड़ एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के पटियाला रोड पर दुकानदारों को ऑड- ईवन फार्मूले की जानकारी देने के लिए नगर परिषद की ओर से रखी गई बैठक में जमकर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। यहां बैठक के नाम पर नगर परिषद के प्रधान उदयवीर ढिल्लों और कार्यकारी अधिकारी संदीप तिवाड़ी ने सैकड़ों की भीड़ एकत्रित कर ली। इस दौरान खुद ही कोविड नियमों का पालन करना भूल गए। जबकि सरकारी आदेश के अनुसार कहीं भी बीस से ज्यादा लोगों को एकत्रित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने 15 मई तक मिनी लॉकडाउन लगाया था, लेकिन दुकानदारों के विरोध के कारण 10 मई से दुकानें ऑड-ईवन के तहत खोलने का निर्णय लिया था। वीकेंड कर्फ्यू होने के कारण सोमवार को दुकानदारों को ऑड-ईवन फार्मूला समझाया जा रहा था, क्योंकि जानकारी ना होने के कारण सोमवार को सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल लीं। बता दें कि शहर में कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बाबत जब नगर परिषद के प्रधान उदयवीर ढिल्लों से पूछा गया कि कोविड काल में इतनी भीड़ क्यों एकत्रित की गई, तो वह अपने बात से ही मुकर गए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को यहां नहीं बुलाया गया, दुकानदार अपनी मर्जी से आए। अब सवाल ये है कि दुकानदारों को मौके पर नहीं बुलाया गया था, ऑड ईवन के माध्यम से दुकानें खोलने की जानकारी किसको दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें