फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण ही धरती का श्रृंगार, इसकी रक्षा हमारा परम दायित्व: राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-89 स्थित श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर में अग्निहोत्री सम्पूर्णानन्द ब्रह्मचारी के सानिध्य में एक भव्य भजन संध्या एवं पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्व परमार्थ फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जबकि अध्यक्षता विधायक कुलवंत सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कुलवंत सिंह ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित वाटिका के उद्घाटन के साथ किया। इसके पश्चात राज्यपाल और विधायक ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और हवन में पूर्णाहूति डालकर लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक निंजा ने भी शिरकत की और ब्रह्मचारी जी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन



प्रकृति के प्रति दायित्व : राज्यपाल
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि इस मंदिर को न केवल आध्यात्मिक बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी ऊंचाइयों पर ले जाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देकर कहा कि वायु हमारी गुरु है, पानी पिता और धरती माता है। जो दायित्व हमारा अपने माता-पिता और गुरु के प्रति है, वही पर्यावरण के प्रति होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने ऑक्सीजन की कमी का भयावह मंजर देखा है। दिल्ली के बाद अब हमारे शहरों का प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है। जैसे वस्त्र मनुष्य का वैसे ही वृक्ष धरती मां का श्रृंगार हैं। धरती को प्रदूषित करना उसका अपमान है। समय रहते सुरक्षा नहीं की गई, तो जीवन सुरक्षित नहीं रहेगा।


हमने बिगाड़ा है, हम ही ठीक करेंगे : विधायक कुलवंत सिंह

विधायक कुलवंत सिंह ने प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि हमने मिलकर हवा, पानी और धरती को प्रदूषित किया है। मोहाली जैसे सुनियोजित शहर में भी गंदगी और प्रदूषण बढ़ा है, जिसके कारण अस्पताल बीमारों से भरे पड़े हैं। विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन संभव है। लोग घरों का कचरा सड़कों पर फेंक देते हैं, जबकि सड़कें भी हमारे घर का हिस्सा हैं। हमें वैज्ञानिकों की सलाह माननी चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। वृक्ष तभी काटे जाएं जब अत्यंत अनिवार्य हो।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल, श्री टींडा साहिब गुरुद्वारा से बाबा परमजीत सिंह, पंजाब टूरिज्म के चेयरमैन दीपक बाली और एम.जी कंस्ट्रक्शन के एमडी कैलाश मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक प्रदीप गोयल और श्री जगमोहन गर्ग की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें