फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खौफ से मंदा पड़ा मनोरंजन का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डब्ल्यूएचओ की ओर से दुनिया भर में कोरोना वायरस को एक महामारी घोषित किए जाने के बाद इसके खौफ ने मनोरंजन के बाजार को भी ब्रेक लगा दी है। क्योेंकि रविवार से वीआईपी सिटी के सभी सिनेमा हॉल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। वीकेंड पर शनिवार को भी सिनेमा हॉलों से रौनक गायब रही। वहीं, 31 मार्च तक किसी कलाकार का लाइव प्रोग्राम भी नहीं आयोजित किया जाएगा, इस पर भी पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे हालात में मनोरंजन का कारोबार मंदा पड़ गया है।
विज्ञापन

मोहाली पर इसका खास असर पड़ा है, क्योंकि मोहाली को पॉलीवुड का हब भी कहा जाता है। कोरोना का खौफ हर तरफ पैर पसारे हुए है। हालांकि हालात सामान्य हैं, लेकिन लोग बचाव को लेकर बेहद सजग हैं। जिसका सीधा असर बाजारों और मनोरंजन के कारोबार पर पड़ रहा है। वीकेंड होने के बाद भी माल्स और सिनेमा हॉल्स से रौनक गायब है। शनिवार को शहर के तीनों सिनेमा हॉल्स में 30 से 35 प्रतिशत तक ही सीटें भरी मिलीं। सरकार के आदेश के बाद अब रविवार से सिनेमा हाल्स 31 मार्च तक के लिए बंद रहेंगे। वहीं, मोहाली को पॉलीवुड का हब माना जाता है। यहां प्रोडक्शन और ग्राफिक्स से जुड़ी कई कंपनियां काम कर रही हैं। इन लोगों की मानें तो बाजार की मंदी का असर मनोरंजन के कारोबार पर भी पड़ा है।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जग्गी मंड बताते हैं कि पहले ही मंदी से लड़ रहे मनोरंजन के बाजार को कोरोना ने बुरी तरह प्रभावित किया है। जिसका असर मनोरंजन के कारोबार पर भी पड़ा है। कोरोना के चलते पॉलीवुड को ही करोड़ों का नुकसान होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों के दौरान शूटिंग के शेड्यूल में भी कमी आई है। पहले से जिन सॉन्ग एलबम्स की शूटिंग हो चुकी है उनकी एडिटिंग और मिक्सिंग का काम चल रहा है, लेकिन फिल्म प्रोडक्शन हाउस और कलाकार कोरोना के कारण आई मंदी के चलते किसी भी एलबम को रिलीज करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, सरकार की गाइड लाइन और लोगों के रुख को देखते हुए लाइव प्रोग्राम भी नहीं हो रहे हैं, इन पर भी पाबंदी लगा दी गई है। जिससे मनोरंजन के कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। 31 मार्च तक सिनेमा हॉल्स को बंद करने के लिए कहा गया है। जिसके चलते इस दौरान कोई नई रिलीज भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें