फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमाडा ने गिराई कोठियां, अवैध कालोनियों के रास्ते उखाड़े

विज्ञापन
गमाडा ने शुक्रवार को दूसरे दिन लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ चलाई ड्राइव, अवैध मकान व दुकानें गिरा - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी अवैध कब्जों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी। इस दौरान जहां दो जेसीबी की मदद से अवैध तरीके से बनाई गईं कोठियों को गिराया गया, वहीं जिन कालोनियों में अवैध निर्माण किया गया है, उनकी सड़कों को भी उखाड़ा गया। गमाडा अधिकारियों ने साफ किया कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

गमाडा द्वारा यह स्पेशल ड्राइव गांव भांखरपुर में निर्माणाधीन पांच घर, प्लींथ लेवल तक किए गए 10 निर्माण, मार्बल के कारोबार के प्रयोग होने वाला एक शेड व तीन कमरे व एक दुकान गिराई गई। इसके अलावा कॉलोनियों को जाने वाले रास्तों को उखाड़ा गया। गमाडा ने रेगुलेटरी विंग के ईओ रोहित गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जो अवैध निर्माण गिराया गया है, वह मोहाली के मास्टर प्लान व द पंजाब न्यू कैपिटल पेरीफेरी कंट्रोल एक्ट 1952 की धाराओं का उल्लंघन कर बनाया गया था। कार्रवाई लगभग तीन घंटे तक जारी रही। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट वरिंदर धूत, छह जूनियर इंजीनियर, गमाडा के सुरक्षा कर्मचारी व डेराबस्सी के पुलिस मुलाजिम शामिल थे।
जिक्रयोग है कि जिले में हुए अवैध निर्माण को लेकर काफी सख्त हो गया र्है। इस दौरान गमाडा की तरफ से पहले न्यू चंडीगढ़, नयागांव में कार्रवाई की गई थी। इस दौरान रेस्ट हाउस, फार्म हाउस व कोठियों को गिराया गया था। इसके बाद एयरोसिटी में गमाडा ने ड्राइव चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें