फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से चलेगा अतिक्रमण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक बार फिर से अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान की शुरूआत सोमवार से की जाएगी। इसके लिए जीरकपुर नगर काउंसिल की टीम ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

इस अभियान के अंतर्गत वीआईपी रोड, पभात से नाभा गांव की ओर जाने वाली रोड, पीरमुछल्ला रोड के साथ पटियाला रोड की रेहड़ियों को हटावाया जाएगा। ध्यान रहे कि नगर काउंसिल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी को लागू करने की तैयारी भी कर रहा है। इस बीच रेहड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी नगर काउंसिल का पूरा ध्यान है। नगर काउंसिल के एक अधिकारी के अनुसार यदि रेहड़ी और फड़ियों को छोड़ दिया गया तो वह और ज्यादा लगने लगेंगी। इसी वजह से व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जीरकपुर में औसतन पांच हजार रेहड़ियां हैं और बार-बार मना करने के बावजूद यह रेहड़ियां सड़कों पर लगी रहती हैं। अतिक्रमण हटाने वाली टीम के प्रमुख रविंदर पाल सिंह ने बताया कि सोमवार से सख्ती के साथ यह अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें