डेराबस्सी। गांव भांखरपुर में घग्गर पुल के नीचे पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों गैंगस्टरों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को उनके ठीक होने और छुट्टी मिलने का इंतजार कर रही है, ताकि अदालत में पेश कर रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा सके। अस्पताल परिसर में भारी पुलिस सुरक्षा है।
डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि कल सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ढिल्लों गिरोह के दो सदस्य डेराबस्सी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर घग्गर पुल के पास नाकाबंदी की। जैसे ही मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी पुलिस को देखकर मुड़े, पुलिस ने उनका पीछा किया। जब पुलिस ने उन्हें घेर लिया, तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की। आरोपियों के खिलाफ इससे पहले मोहाली के विभिन्न थानों में दो फायरिंग के मामले दर्ज हैं, जिनमें वे फरार चल रहे थे। संवाद