फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कल लगेगा रोजगार शिविर, मिलेंगी नौकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार के अभियान घर-घर रोजगार के तहत जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय मोहाली में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार एवं उद्यम ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर हरप्रीत सिंह मानशाहियां ने बताया कि पंजाब सरकार इच्छुक युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, इसके तहत यह रोजगार शिविर लगाया जाना है। इसमें (पिकर, पैकर, कैशियर, सुपरवाइजर, गोडाउन असिस्टेंट, होम लोन और कॉमर्शियल कार्ड में सेल्स एग्जीक्यूटिव, किचन असिस्टेंट और किचन सुपरवाइजर, बीमा सखी, सेल्स ऑफिसर, टेक्नीशियन, वर्कर और सर्विस एसोसिएट) आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती किए गए उम्मीदवारों का वेतन 12000 से 15000 रुपये तक है। उन्होंने कहा कि इस रोजगार शिविर में लड़के और लड़कियां भाग ले सकती हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें