फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मांगे नहीं माने जाने पर कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मांगे नहीं माने जाने से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी 10 दिसंबर से विरोध-प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसकी शुरुआत सेक्टर-16 के जीएमएसएच से होगी। इस संबंध में जीएमएसएच सेक्टर-16 के बाहर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए सेक्टर-16 में बैठक हुई। इस बैठक में पानी, बिजली, मलेरिया तथा सिविल वर्करों की मीटिंग हुई।
विज्ञापन

बैठक को को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के महासचिव राकेश कुमार के अलावा वरिंदर बिष्ट, भूपिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, रवि कुमार तथा नीतीश कुमार ने संबोधित किया।
राकेश कुमार ने बताया कि नए लेबर कोड का विरोध होगा। उन्होंने कहा कि लेबर कोड को हटाया जाए। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सुरक्षित पॉलिसी और हर महीने की सात तारीख तक वेतन देने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें