फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जलौली टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने लुधियाना निवासी की कार का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जलौली टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा एक कार का पिछला शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा पर हुए हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद टोल मैनेजर और कर्मचारियों द्वारा कार चालक से माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार, लुधियाना निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि वे रविवार शाम को यमुनानगर से लुधियाना जा रहे थे। शाम करीब छह बजे वे जलौली टोल पर पहुंचे। वे काफी देर तक लाइन में खड़े रहे। जब वे काउंटर के पास पहुंचे तो उनकी जीप गाड़ी के बोनट पर लोहे का बैरिकेड गिर गया। उन्होंने कर्मचारी को बैरिकेड हटाने के लिए कहा। उसने कहा अभी रुकना पड़ेगा। बैरिकेड से उनकी गाड़ी पर स्क्रैच पड़ रहे थे। उन्होंने खुद उठाकर बैरिकेड को साइड कर दिया। इसके बाद गुस्से में कर्मचारी उनके पास पहुंचा और कहने लगा कि आपने बैरिकेड कैसे हटाया। कुछ देर बहस के बाद वे वहां से जाने लगे। गाड़ी में उनके परिजन भी बैठे थे। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने फिर कुछ दूरी पर लोहे का बैरिकेड लगाकर उनको रोक लिया और बदतमीजी करने लगा। उन्होंने बताया कि इतनी देर में 6 से 7 कर्मचारी आए और उनकी गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। उन्होंने तुरंत टोल मैनेजर और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही मैनेजर और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी हंगामे के बाद मैनेजर और कर्मचारियों ने उनसे माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों का समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें