फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कर्मचारियों और विशेष शिक्षकों ने शिक्षा भवन का गेट बंद कर किया घेराव

Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने समस्याओं का समाधान करने के दिए थे आदेश, लेकिन हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। कार्यालय कर्मचारियों की हड़ताल के 36 वें दिन सर्व शिक्षा अभियान मिड-डे मील कार्यालय कर्मचारियों और विशेष शिक्षकों ने मुद्दों का समाधान न होने के विरोध में सुबह 8 बजे से लेकर सुबह 10:15 बजे तक शिक्षा विभाग के गेट बंद कर घेराव किया। इसके बाद विभाग और प्रशासन ने संगठन के नेताओं से संपर्क कर उन्हें शाम के चार बजे अधिकारियों की और समिति की बैठक का आश्वासन दिया। शिक्षा विभाग और प्रशासन से मिले आश्वासन के सवा दो घंटे बाद कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग के गेट के ताले खोल दिए।

फेज- 8 में स्थित शिक्षा विभाग पर कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर सरकार व नौकरशाही के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारी समिति की बैठक से पहले सचिव सह डीजीएसई ने संगठन के नेताओं को पंजाब सिविल सचिवालय में बैठक के लिए आमंत्रित किया। नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 14 मार्च 2024, 6 नवंबर 2024, 9 दिसंबर 2024 तथा 26 दिसंबर 2024 को हुई बैठकों में मांगों के तुरंत समाधान के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कार्यालय कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के कारण राज्य के कुछ जिला शिक्षा अधिकारियों ने कर्मचारियों को कक्षाओं में न आने का आदेश दिया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। शिक्षा भवन के बाहर कर्मचारियों द्वारा शुरू किया गया धरना 44 वें दिन में प्रवेश कर गया तथा कलम-के-बदले हड़ताल 36 वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें