फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बिजली कर्मी घायल

विज्ञापन
सुनील कुमार का उपचार करते हुए डॉक्टर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। बिजली सप्लाई ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा बिजली कर्मचारी करंट लगने के कारण बुरी तरह से झुलस गया। घायल कर्मचारी को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, कर्मी के पारिवारिक मेंबरों ने पावरकाम से उपचार और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित सुनील कुमार जोकि पॉवरकाम में आरजी तौर पर काम कर रहा है। ट्रांसफार्मर पर चढ़कर उसे ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक ही बिजली की सप्लाई आ गई और सुनील कुमार को करंट लग गया। ट्रांसफार्मर पर से जमीन पर गिरने के कारण भी सुनील कुमार के काफी चोटें लगीं। इसके बाद सुनील कुमार को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें