जीरकपुर। शहर के 66 केवी पावरग्रिड ढकोली और रामगढ़ भुड्डा में मरम्मत के चलते 7/11-केवी फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस संबंधी पावरकॉम के एक्सईएन खुशविंदर सिंह ने बताया कि बिजली बंद के दौरान ढकोली ग्रिड के 11केवी और 11 केवी सुखना फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण पंचशील सोसायटी, अमोलक एनक्लेव, एसकोन एरिना, अलटीयूरा, माया गार्डन सिटी, ला-प्रीजमा, बाजीगर बस्ती, बेस्ट प्राइज, प्राइम स्केयर, चंडीगढ़ एनक्लेव, सेंट्रल टाऊन, विश्रांति सिटी और इसके साथ के इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रामगढ़ भुड्डा के ग्रिड के 511 केवी फीडरों की लाईनों और बिजली घर की जरूरी मरम्मत के चलते सिलवर सिटी मैन, कोसमो प्लाजा होटल 4यू, पाम रिजोर्ट, एबीसी साईट्स, वीआईपी रोड, स्काई लाइन, चैरी हिल्लज, वीआईपी एनक्लेव, सनशायन, शताबगढ़, सिंघपुरा और रामगढ़ भुड्डा क्षेत्र की सभी कॉलोनियों और सोसायटियों की बिजली सप्लाई आठ घंटे के लिए प्रभावित रहेगी।