फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हरमिलाप नगर में खंभा गिरने से बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शुक्रवार सुबह बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने जीरकपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में टीन शेड और हॉर्डिंग उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जबकि बिजली के खंभे टूटने से तार जमीन पर आ गिरे। बलटाना के हरमिलाप नगर फेज-1 में प्रेम मंदिर के पास बिजली का खंभा गिरने से पूरे इलाके की बिजली एहतियातन काटनी पड़ी। बलटाना रेलवे फाटक के पास बड़ा हॉर्डिंग गिरने से हादसे का खतरा बना रहा, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रहने से पानी की किल्लत पैदा हो गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें