फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, आज से कलम छोड़ हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बिजली कर्मचारियों ने रविवार को पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। वे अपनी मांगों को लेकर आज 8 सितंबर से कलम छोड़ हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन




जॉइंट फोरम और एकता मंच के आह्वान पर खरड़ डिवीजन में यह रैली हुई। मोहाली सर्कल के बलविंदर सिंह रडियाला ने इसका नेतृत्व किया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादे पूरे न करने और मांगों को लटकाने का आरोप लगाया। रंजू बाला, योगराज सिंह, गोपी चंद और शेर सिंह ने रैली को संबोधित किया। उनकी मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, लंबित 18 फीसदी डीए जारी करना और 17 जुलाई 2020 की नीति रद्द करना शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें