फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सामूहिक छुट्टी लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने की विरोध रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बिजली विभाग की विभिन्न कर्मचारियों की यूनियनों ने सोमवार को सामूहिक छुट्टी लेकर डिवीजन कार्यालय खरड़ में विरोध रैली की। रैली में पीएसईबी कर्मचारी संयुक्त मंच, बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब, जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन, ग्रिड सब स्टेशन कर्मचारी यूनियन, पावरकॉम/ट्रांसको पेंशनर यूनियन एटक पंजाब, पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन (पहलवान) पावरकॉम और ट्रांसको के कर्मचारी शामिल हुए। टीएसयू डिवीजन खरड़ के प्रधान सुखजिंदर सिंह ने बताया कि 11 से 13 अगस्त तक वे सामूहिक छुट्टी लेकर पूरे पंजाब के बिजली कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। 15 अगस्त को जिला मुख्यालय के पास कार्यालय में विरोध रैली की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और बिजली निगम की मैनेजमेंट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें