पंचकूला। सेक्टर-9 में 17 फीट ऊंचे खंभे पर लगे स्ट्रीट लाइट को ठीक करते समय इलेक्ट्रीशियन करंट लगने के बाद नीचे सड़क पर गिर गया।इस हादसे में उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी। पीजीआई में 14 दिन एडमिट रहने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक रामनिवास (50) चंडीमंदिर निवासी था। सोमवार को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों में नगर निगम के प्रति नाराजगी थी। रामनिवास के परिजनों ने बताया कि 29 जुलाई को वह सेक्टर 9 के मंदिर के सामने स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। उसकी मौत की सूचना सेक्टर-10 पुलिस चौकी को दी गई।