जीरकपुर। सोमवार रात हाई ग्राउंड रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। एक चलती कार पर बिजली का खंभा गिर गया।
कार में सवार रवि कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चे सुरक्षित बच गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रवि कुमार ने बताया कि उनकी कार गोपाल स्वीट के पास थी। सड़क पर ढीली तार एक ट्रक के टायर से ऊपर उठ गई। इससे खंभे में खिंचाव आया और वह कार पर गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग ने तारों को सुरक्षित किया। यातायात को भी नियंत्रित किया गया।