खरड़। नजदीकी गांव खानपुर में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के घर चोरी की घटना हुई है। अज्ञात चोर घर से सामान और गैस सिलिंडर ले गए। पीड़ित जसवंत कौर ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में काम करती हैं। स्कूल से लौटने के बाद वह अपने घर के पास दूसरे घर में गई थीं। कुछ देर बाद शोर सुनकर बाहर निकलीं तो दो नौजवानों को मोटरसाइकिल पर भागते देखा। लोगों ने उन्हें बताया कि उनके घर से सामान चोरी हो गया है। कमरे में देखने पर पेटी और ट्रंक के ताले कटे मिले, सामान बिस्तर पर बिखरा था। चोर रसोई से एक गैस सिलिंडर भी चुरा ले गए। पीड़ित परिवार और गांववासी अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान कर रहे हैं।