फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुकान को लेकर ताया के बेटे से मारपीट में बुजुर्ग महिला घायल

Sat, 10 Jun 2023 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव मीरपुर में एक दुकान को लेकर अपने ही ताया के बेटों से चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला और उसका बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गांव मीरपुर निवासी संजय पुत्र स्व. सतपा ने बताया कि उनकी मुबारकपुर बस स्टैंड में फलों की दुकान है। संजय का आरोप है कि गांव मीरपुर में शिव मंदिर के पास उनके पिता सतपाल के नाम पर उनकी एक दुकान है जो उनके पिता ने उनके बड़े भाई को इस्तेमाल करने के लिए दी हुई थी। वह अपने चाचा के बेटे सुरेश से कई बार इसे खाली करने के लिए कह चुका था। ऐसे में कई बार दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ लेकिन शुक्रवार को जब उन्होंने अपने चाचा के बेटे सुरेश से दुकान खाली करने को कहा तो विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि सुरेश, रजनी पत्नी सुरेश और उनके बेटे गिन्नी (गगन) और विनी और उनके साथ आए पांच ज्ञात व्यक्तियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान संजय ने बताया कि मारपीट में उनके हाथ में चोट लग गई और गिन्नी की एक आंख में किसी चीज से चोट लग गई, जिससे उन्हें दिखना बंद हो गया। मारपीट में उसकी मां संतोष रानी के सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनको टांके लगे। उन्होंने मुबारकपुर थाने में शिकायत दी है। इस मामले में एएसआई गौरव शर्मा से थाना मुबारकपुर में बात करने पर कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से घायलों के बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें