फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा की खोदी सड़क पर फंसी बुजुर्ग की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-10 में गमाडा द्वारा एक साल से खोदी गई सड़क पर रविवार को एक बुजुर्ग कार चालक की कार गड्ढे में फंस गई। तेज बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। इससे गड्ढा दिखाई नहीं दिया और कार चालक एचएल सैनी को सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लगा। गनीमत रही कि कार की रफ्तार कम थी। पंचकूला निवासी सैनी अपनी कार से फेज-10 में किसी परिचित से मिलने जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया था।
विज्ञापन

उन्हें लगा कि यह सामान्य जलभराव है और उन्होंने कार आगे बढ़ाई। जैसे ही कार आगे बढ़ी, वह खोदी हुई सड़क के गड्ढे में धंस गई। कार का अगला हिस्सा काफी नीचे चला गया और इंजन भी गड्ढे में घुस गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और सैनी को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में क्रेन की मदद से उनकी स्वचालित कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। फेज-10 के पार्षद एडवोकेट नरपिंदर सिंह रंगी ने बताया कि इस संबंध में गमाडा को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। काम की रफ्तार बेहद धीमी होने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें