मोहाली। फेज-1 स्थित गो अस्पताल में हर शुक्रवार को योग प्रशिक्षण सत्र लग रहा है। इसमें बुजुर्ग न केवल योग सीख रहे हैं बल्कि जीवन के प्रति नया जोश भी पा रहे हैं। इस पहल की अगुवाई केके सैनी कर रहे हैं। शुक्रवार को लगे योग शिविर में तरसेम पाल बंसी, राज कुमार बंसल, अनूप शर्मा, आरएल बंसल, धर्मपाल, दीनानाथ, सचदेवा, सुखपाल गर्ग, तरसेम लाल, दलजीत सिंह और भूपिंदर समेत कई वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। ॉ