फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेटिंग साइट पर दोस्ती कर बुजुर्ग से 15.90 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
72 वर्षीय कनाडा से सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, पहले 9800 रुपये निकलवाकर जीता भरोसा, फिर निवेश के नाम पर जमा करवाई रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। साइबर ठगों ने डेटिंग साइट के जरिये दोस्ती कर खरड़ निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग से 15.90 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी युवती ने खुद को रेणुका सूद बताया और शेयर बाजार में निवेश का झांसा दिया। बुजुर्ग कनाडा के शिक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीबीपी कैमलिया खरड़ निवासी रविंदर सिंह पालिया ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को उनकी मुलाकात एक डेटिंग साइट पर रेणुका सूद नाम की युवती से हुई थी। युवती ने खुद को हिमाचल प्रदेश के डलहेड़ी का निवासी बताया और अपना मोबाइल नंबर साझा किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई, हालांकि वे कभी आमने-सामने नहीं मिले। बातचीत के दौरान युवती ने बताया कि उसकी अपनी फैक्टरी है और वह शेयर बाजार में ट्रेडिंग भी करती है। 9 सितंबर को युवती ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह दी। पालिया ने ट्रेडिंग की जानकारी नहीं होने की बात कही तो युवती ने दस मिनट में सिखाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विश्वास जीतने का तरीका
शुरुआत में ठगों ने बुजुर्ग से छोटी रकम निवेश करवाई। विश्वास जीतने के लिए 9800 रुपये निकलवाकर भी दिए। इससे बुजुर्ग को लगा कि निवेश की गई रकम सुरक्षित है। 12 सितंबर को उन्होंने आईएम टेकन डॉट नेट वेबसाइट पर पंजीकरण करवाया। उसी दिन पहले 20 हजार और फिर 35 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद 15 सितंबर को 40 हजार, 16 सितंबर को 80 हजार और 17 सितंबर को भी 80 हजार रुपये जमा करवाए गए।
लाखों रुपये का कराया निवेश
विश्वास कायम होने के बाद बुजुर्ग ने बड़ी रकम जमा करवाई। उन्होंने 18 सितंबर को 80 हजार और 19 सितंबर को चार लाख रुपये का निवेश किया। 20 सितंबर को 60 हजार और 25 सितंबर को 3.60 लाख रुपये जमा करवाए गए। 26 सितंबर को 80 हजार और 29 सितंबर को 2.60 लाख रुपये के अलावा 32,164 रुपये भी दिए गए। इस तरह अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 15,90,164 रुपये निवेश करवा लिए गए। जब बुजुर्ग ने अपनी पूरी रकम निकालने का प्रयास किया, तो वेबसाइट से जुड़े लोग लगातार टालमटोल करने लगे। ठगी का एहसास होने पर रविंदर सिंह पालिया ने 6 अक्तूबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, वेबसाइट और पैसों के लेनदेन की गहन जांच कर रही है। - कैलाश बहादुर, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें