मोहाली। खरड़ स्थित निज्जर चौक के पास सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बुजुर्ग के सिर से काफी खून बहने लगा, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर पांच टांके लगे हैं। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला, जिस पर घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है। खरड़ निवासी मनीराम ने बताया मंगलवार दोपहर करीब एक बजे निज्जर चौक से सड़क पार कर सामान लेने के लिए जा रहे थे। तभी चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक के ने बड़ी लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद घायल को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद