मोहाली। कुराली में बुधवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर उस पर गंडासे से वार कर दिया। इससे छोटा भाई बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव हुए हैं। घायल को उसकी मां ने कुराली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके सिर पर तीन अलग-अलग जगह टांके लगाने पड़।घायल के कहने डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी। घायल ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह घर में अपनी मां के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई बाहर से शराब पीकर आया। उसने रसोई से मिर्ची पाउडर लाकर उसकी आंखों में डाल दिया। जब मां बीच-बचाव के लिए आई तो बड़े भाई ने मां को भी धक्का दे दिया। इसके बाद वह दूसरे कमरे से गंडासा लेकर आया और उसके सिर पर तीन वार किए। जब चौथी बार वह वार करने लगे तो उसने बचाव के लिए हाथ आगे कर दिया। इससे उसके हाथ में भी घाव हो गया। मां ने उठकर उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर घर से बाहर निकल गया और छोटे भाई लेकर फरार हो गया। इसके बाद मां ने छोटे बेटे को कुराली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की एमएलआर संबंधित पुलिस थाना में भिजवा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।