फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में एक ट्रक के आठ पहिए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर गांव देवी नगर में एक पेट्रोल पंप के सामने खड़े एक ट्रक से चोर आठ पहिए चोरी करके ले गए। ट्रक के मालिक ने बताया कि चोर पहिए चोरी करने के बाद ट्रक को ईंटों के सहारे खड़ा करके भाग गए। ट्रक मालिक ने कहा कि जिस जगह ट्रक खड़ा था वहां पर हर समय भारी आवाजाही रहती है, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर पहिए चोरी करके ले गए। उन्होंने कहा कि आठ पहिए चोरी करने में काफी समय लगता है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें