फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभ आसरा पडियाला में पहुंचे आठ लावारिस लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव पडियाला में स्थित प्रभ आसरा संस्था में मंदबुद्धि और लावारिस प्राणियोें की देखभाल और सेवा के लएि 8 लावारिसों को शरण दी है। इनमें चार महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए संस्था के मुख्य सेवादार भाई शमशेर सिंह और रजिन्द्र कौर पडियाला ने बताया कि 70 साल की महिला कुलदीप कौर का चूला और एक बाजू टूटी हुई है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी देखभाल और सेवा करने वाला कोई नहीं है, इसलिए प्रशासन ने उसको संस्था में छोड़ा है। इसी प्रकार 40 साल की गंगा जिसकी कई जगहों से टांग टूटने के कारण प्लेटें डाली हुई हैं और उसका कोई वारिस नहीं होने कारण पीजीआई की ओर से उसको संस्था में छोड़ा गया है। इसके अलावा मानसिक तौर पर परेशान 55 साल की उर्मिला और 32 साल के प्रभ को बलाचौर के पास गांव मानसेवाल से पुलिस ने प्रभ आसरा में छोड़ा है, जिसकी मानसिक हालत ठीक नही है। नजदीकी गांव रतनगढ़ सिबल से लावारिस घूम रहे 30 साल के जगता को भी पुलिस ने प्रभ आसरा में छोड़ दिया है। वहीं 70 साल का प्रीतम सिंह गुरुद्वारा श्री चरणकंवल साहिब माछीबाडा में दूध की सेवा करता था, लेकिन उसकी आंखों की रोशनी चली जाने के कारण और उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है इसलिए उसको प्रबंधकों ने प्रभ आसरा में दाखिल करवाया है। इनके अलावा 25 साल के गुरप्रीत सिंह को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संस्था में पहुंचाया है। जबकि एक अन्य लावारिस घूम रही 30 साल की महिला को गांव पलनपुर की पंचायत प्रभ आसरा में छोड गई है। यहां पर इन सभी लावारिस लोगों की संस्था के प्रबंधको की ओर से देखभाल कर सेवा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें