मोहाली। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। दूसरे दिन बुुधवार को भी लगातार आठ लोग कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जबकि दो मरीज तंदुरुस्त हुए। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी हम कोरोना महामारी को खत्म कर सकते हैं। बुधवार को संक्रमित हुए लोगों में मोहाली के शहरी इलाके के 3, खरड़ के 3 और बूथगढ़ से एक संक्रमित सामने आया है। दूसरी ओर इस दौरान 2126 लोगों को कोरोना का पहला टीका और 1811 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इस दौरान कुल 3937 लोगों का टीकाकरण किया गया। बता दें कि जिले में अब तक 68,735 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और इनमें से 67,631 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 1064 लोगों की मौत हो चुकी है।