फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचरों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Tue, 06 Sep 2016 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
टीचरों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को सीजीसी लांडरां में राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस समागम करवाया गया। समागम में दो शिक्षकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट और 33 अध्यापकों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पहली बार शुरू किए गए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार सिस्टर मिराबेल और प्रिंसिपल स्वर्ण सिंह को दिया गया। इन टीचरों को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि, मेडल, शॉल और एक प्रशस्ति पत्र दिया गया। जबकि राज्य पुरस्कारों के लिए भी इस बार 25 हजार रुपये दिए गए। 33 अध्यापकों/शिक्षा अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पहले सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


डीजीएसई ने टीचरों को सुनाया मोदी का संदेश
डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा प्रदीप अग्रवाल ने अध्यापक को ईश्वर से ऊपर का दर्जा देने की बात कही। उन्होंने अध्यापक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़ा। इससे पहले सीजीसी लांडरां के चेयरमैन स. सतनाम सिंह संधू ने अध्यापक दिवस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. चीमा, अधिकारियों, शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, अध्यापकों का स्वागत किया। साथ ही राज्य के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों के योगदान की प्रशंसा की। डीपीआई सेकेंडरी शिक्षा बलबीर सिंह ढोल ने अंत में सभी का धन्यवाद किया। डीपीआई एलिमेंटरी पंकज शर्मा और निदेशक प्रशासन गुरप्रीत कौर धालीवाल ने अध्यापकों को सम्मानित किया। स्टेज का संचालन मुख्य अध्यापिका रूपिंदर कौर ग्रेवाल ने किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें