मोहाली। शहर में शुक्रवार शाम सवा पांच बजे के करीब अचानक भूकंप के झटके लगे। अचानक बिल्डिंगें हिलने लगीं। मार्केटों और घरों से एक दम लोग बाहर आ गए। यही हालत जिला अदालत का भी रहा। इस दौरान फोन सेवा तक बंद हो गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो गया। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, भूकंप के खत्म होने के बाद भी लोग काफी देर तक घरों में दाखिल नहीं हुए। जिक्रयोग है कि यह साल में तीसरा मौका है जब इस तरह भूकंप के झटके लगे हैं।