पार्षद अरविंदर कौर हुईं शामिल, भाईचारे का संदेश
मोहाली। फेज-2 में स्थानीय निवासियों की ओर से दशहरा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम वार्ड नंबर 5 की पार्षद अरविंदर कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शर्मा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण का अंत अहंकार और अधर्म से दूर रहने की सीख देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बढ़ाने और अपने भीतर की बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेने की अपील की।