फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रामचंद्र विवाह की शोभायात्रा में नौ झांकियां सजाईं

सार

खरड़ में दशहरा कमेटी ने अपनी रजत जयंती के अवसर पर पहली बार रामचंद्र जी के विवाह पर आधारित भव्य शोभायात्रा निकाली। इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं और केक काटकर उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। दशहरा कमेटी खरड़ ने अपनी रजत जयंती धूमधाम से मनाई। अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों से भव्य तरीके से दशहरा का आयोजन करने वाली कमेटी ने इस बार केक काटकर जश्न मनाया। कमेटी अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने बताया कि क्लब अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस मौके पर पहली बार रामचंद्र जी के विवाह के संबंध में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नौ झांकियां सजी थीं। इनमें गणेश-शिव विवाह, राम जन्म चूल्हा समेत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की झलकियां पेश की गईं। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, संजय अरोड़ा, सतीश जैन, परमजीत सिंह प मी, गुरमुख सिंह मान, राजेश कौशिक, सुरिंदर राणा, दीपक कौशल, बलराम कौशल, सोमनाथ, बलजीत सिंह, प्रदीप वैद, अनिल पुरी, तरनदीप शर्मा, रमनदीप शर्मा, कुणाल रिखी, काला सिंह सैनी, संयम जैन, पुनीत शर्मा, प्रदीप बंटी, रितिक, राघव, कार्तिक, विशाल कुमार, अजय कुमार और चेतन समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें