फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में धूमधाम से मना दशहरा, गायक जैली की प्रस्तुति ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, पंजाबी गीतों पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। डेराबस्सी में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान, त्रिवेदी कैंप और गुलाबगढ़ रोड सहित कई स्थानों पर समारोह आयोजित हुए। रामलीला मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक जैली की प्रस्तुति रही। उन्होंने ‘रुमाल’, ‘जाण-जाण’, ‘ढोला’ और ‘नैणा दी गोली’ जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। रावण दहन के दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजे। लोगों ने परिवार सहित पर्व मनाया और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें