लालड़ू। स्थानीय पुलिस ने 500 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान राम किशोर वासी थाना वजीरगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि आईटीआई चौक के निकट विश्कर्मा मंदिर के सामने खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने शक पर रोककर जब तलाशी ली तो उसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।