फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गन हाउसों में जमा हथियार नहीं लिए वापस, डीएसपी ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन बल की अगुवाई में पुलिस टीम ने शहर के तीन गन हाउसों की औचक जांच की। जांच में सामने आया कि कई लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियार गन हाउसों में लंबे समय से जमा करवा रखे हैं, लेकिन उन्हें वापस नहीं लिया। पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेकर गन हाउस संचालकों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी हथियार मालिकों को तुरंत सूचित किया जाए। साथ ही पुलिस ने गन हाउस संचालकों से जमा हथियारों की विस्तृत सूची भी मांगी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितने हथियार लंबे समय से रखे हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी बल ने बताया कि जिन लोगों ने बिना उचित कारण के लंबे समय तक अपने हथियार जमा कर रखे हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनके शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। डीएसपी हरसिमरन बल ने कहा कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और हथियारों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें