खरड़। महाराजा अज्ज सरोवर में 20 अक्तूबर को होने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियों का डीएसपी ईशान सिंगला और सिटी थाना प्रभारी अमरिंदर सिंह सिद्धू ने शनिवार को जायजा लिया। दशहरा समिति के प्रधान कमल किशोर शर्मा ने उन्हें व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पुलिस ने शांतिपूर्ण आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उत्सव में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। संवाद