फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और डेराबस्सी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले गैंगस्टर ने खुद को मान घनश्यामपुरिया गिरोह से जुड़ा बताया है। गैंगस्टरों ने यह धमकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दी है। डीएसपी बराड़ को पहले भी कई बार गैंगस्टरों से धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में उनकी मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के कातिल गोल्डी बराड़ के साथ फोन पर हुई बातचीत वायरल हुई थी, जिसमें बराड़ यह कहते सुने गए कि वे किसी से नहीं डरते और कानून के अनुसार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रखेंगे।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में डीएसपी बराड़ को विक्की गौंडर और अन्य गैंगस्टरों का एनकाउंटर करने का बदला लेने की धमकी दी गई है। वीडियो में कहने वाला दावा करता है कि वह जल्द ही अपने भाई विक्की गौंडर का बदला लेने पंजाब आएगा। वीडियो से यह भी अंदाजा लग रहा है कि धमकी देने वाला व्यक्ति विदेश में बैठा है। गैंगस्टर ने डीएसपी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई गैंगस्टरों का झूठा एनकाउंटर किया है। अब वह जल्द पंजाब आकर उनसे बदला लेगा। उसने यहां तक कहा कि वह बराड़ को समय देगा कि वे सामने आकर मिलें ताकि वह बदला ले सके।



डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने विक्की गौंडर समेत कई नामी गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया है। इस वजह से वे हमेशा सुर्खियों और गैंगस्टरों के निशाने पर रहे हैं। डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि उन्होंने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखा है। उनका कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि गैंगस्टर अक्सर धमकियां देते रहते हैं, लेकिन वे इसकी परवाह नहीं करते और अपना काम करते हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि पहले भी उन्हें धमकियां मिलती रही हैं, लेकिन पंजाब पुलिस गैंगस्टरों से डरने वाली नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ कानूनन कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें