फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ चला ड्राई रन, दूसरी तरफ सामाजिक दूरी पड़ी खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल मोहाली के अलावा एक अन्य निजी अस्पताल में कोविड की वैक्सीन को लेकर ड्राई रन का आयोजन किया गया। लेकिन अस्पताल के अन्य हिस्सों में कोरोना गाइडलाइन खतरें में पड़ी हुई थी। जानकारी के मुताबिक सरकारी अस्पताल में ड्राई रन को लेकर अस्पताल की पहली मंजिल पर स्पेशल वार्ड तैयार किया था। एंट्री प्वाइंट के गेट पर एक पुलिस कर्मी तैनात था और हर व्यक्ति को अंदर जाने से पहले हाथों को सैनिटाइज करवाया जा रहा था। अंदर रजिस्ट्रेशन डेस्क पर एंट्री की जा रही थी और वेटिंग रूम में मरीज मौजूद थे। अंदर डाक्टरों की ओर से मरीजों का जानकारी दी जा रही थी। एक और कमरा भी बनाया गया था जिसमें मरीज को वैक्सीन के बाद आधा घंटा बैठाया जा रहा था, ताकि कोई समस्या आने पर तुरंत कार्रवाई हो सके। हालांकि सिविल अस्पताल में शुक्रवार को कोविड का ड्राई चल रहा था। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर लैब की विंडो पर मरीजों की बिना सामाजिक दूरी के ही लाइनें लगी हुई थी। इससे साफ दिख रहा था कि अस्पताल कोविड के प्रति सख्त नहीं है। यहीं नहीं लैब के बाहर भी बिना सामाजिक दूरी के लाइन लगी थी। लोग एक दूसरे से सटकर खड़े दिखाई दिए। एक ओर एसएमओ खुद लोगों से अपील कर रही थीं कि मास्क जरूर पहनें और सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें, लेकिन लोग लापरवाही कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें