फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले की सीमा पर तीन किमी तक 23 से 25 तक ड्राई-डे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला मजिस्ट्रेट कम जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने घोषणा की है कि जिले के पड़ोसी राज्य हरियाणा में 25 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर हरियाणा राज्य की सीमा से लगे जिला मोहाली की सीमा के क्षेत्र में तीन किलोमीटर के इलाके में 23 से 25 मई तक ड्राई-डे रहेगा। इन क्षेत्रों में यह आदेश मतगणना के दिन 4 जून, 2024 को लागू रहेंगे।पंजाब आबकारी एक्ट के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए उक्त आदेशों के साथ जिले में 30 मई से 1 जून मतदान समाप्ति तक और 4 जून 2024 को मतगणना के दिन तक ड्राई-डे रहेगा। यह आदेश शराब की दुकानों, होटलों, रेस्तरां, क्लबों पर लागू होंगे, जहां न तो शराब बेची जा सकेगी और न ही इसका सेवन किया जा सकेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति शराब का भंडारण भी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें