मोहाली। मनीमाजरा निवासी एक महिला रविवार को मोहाली में सड़क किनारे शराब के नशे में बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिली। उसे राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां उसे गाउन पहनाकर इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। यहां जांच में पता चला कि वह शराब के नशे में धुत थी और उसे सुबह होश आया। अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि वह गर्भवती भी है। महिला से बातचीत में पता लगा कि वह मनीमाजरा टाउन की रहने वाली है। उसका पति मैकेनिक का काम करता है, जिससे उसकी किसी बात पर अनबन हो गई थी। जब रविवार को उसका पति घर पर मौजूद नहीं था, तो वह गुस्से में घर पर बैठकर ही शराब पीने लगी। करीब रात 10 बजे वह शराब के नशे में घर से बाहर निकल गई। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा कि वह उस स्थान पर और उस अवस्था में कैसी पहुंच गई। संवाद