फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मौलीजागरां में स्कूली बच्चों के बैग में नशा, हर नुक्कड़ पर आसानी से मिल रहा जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की कॉलोनियों में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। शहर की पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने में नाकाम नजर आ रही है। कॉलोनियों में कम उम्र के बच्चे भी नशे का शिकार हो रहे हैं। मौलीजागरां कॉलोनी में नशे की समस्या का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल एक रेडियो चैनल पर स्थानीय लोग नशे का मुद्दा उठाते सुनाई पड़ रहे हैं। इसमें स्थानीय लोग बता रहे हैं कि कॉलोनी में 10 से 12 साल के बच्चे आसानी से हर प्रकार का नशा सड़कों पर बेचते नजर आ जाएंगे। इसके बाद एक महिला बता रही है कि उसने देखा है कि चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे पहले नशा बेचने वालों के घर जाते हैं। वहां से नशा बैग में लेकर फिर स्कूल जाते हैं। इसके बाद एक महिला कह रही है कि उसे बच्चे बड़े आराम से कह देते हैं कि नशा गली के नुक्कड़ पर मिल जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर लोगों को पता है कि नशा बच्चों के हाथ में है और बिक रहा है तो पुलिस क्या कर रही है। रेडियो पर चली ड्रग संबंधी ऑडियो को चंडीगढ़ कांग्रेस नेता हरभजन सिंह ने ट्वीटर अकाउंट पर अपलोड किया है और इसे चंडीगढ़ प्रशासन एवं सांसद किरण खेर को भी टैग किया है। किसकी शह पर कॉलोनी में चल रहा नशे का यह कारोबार
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस सचिव लेखपाल ने नशे पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसकी शह पर कॉलोनी में नशे का यह कारोबार हो रहा है। स्कूल जाने की उम्र के बच्चे ऐसे नशों में लग जाएंगे तो उनके भविष्य का क्या होगा। वहीं मौलीजागरां से स्थानीय भाजपा पार्षद मनोज कुमार का कहना है कि नशे के मुद्दे पर वह हाल ही में आईजी राज कुमार से भी मिले थे और पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें इलाके में युवकों द्वारा नशा करने की जानकारी प्राप्त होती है तो वह तुरंत पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए कहते हैं। इससे पहले भी शहर की कॉलोनियों में नशा बेचे और खरीदे जाने का मुद्दा कई बार उठ चुका है। राम दरबार कॉलोनी, डड्डूमाजरा और मौलीजागरां जैसी कॉलोनियों में नशा बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा है। 14 जून को ही रामदरबार के 20 साल के एक युवक को पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा था। बता दें कि पिछले वर्ष दिसंबर में शहर में हुई एक बाल संसद में स्कूली बच्चों ने स्कूलों के बाहर नशा बिकने का मुद्दा भी उठाया था।

कोट्स:
शहर में नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। मौलीजागरां थाने में लगाए गए नए प्रभारी द्वारा सर्च भी चलाई जा रही है। जैसे ही पुलिस को कोई टिप मिलती है तो कार्रवाई की जाती है। फिलहाल मेरे संज्ञान में मौलीजागरां कॉलोनी में 10 से 12 साल के बच्चों द्वारा नशा बेचने की जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कंवरदीप कौर, एसएसपी चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें