जीरकपुर। एंटी नारकोटिक्स कम स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने जीरकपुर के गांव छत के रहने वाले एक व्यक्ति को 30 किलो भुक्की, 15 किलो डोडे, डेढ़ किलो अफीम और 12 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर गांव छत का ही रहने वाला था और वह लंबे समय से नशा तस्करी में जो काफी देर से इस कार्य में लिप्त था।एएनएसओसी की टीम के प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे की तस्करी करता है। आरोपी नशे की खेप के साथ गांव छत के सरकारी स्कूल के पास मौजूद है। इसके बाद एएनएसओसी की टीम ने मौके पर स्कूल के पास पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और उसकी सफेद रंग की स्विफ्ट कार की तलाशी ली तो उसमें से उक्त नशे की खेप और ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड में आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह नशे की खेप कहां से लाता था और इस काम में उसके साथ और कौन है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि नशा कहां सप्लाई करता था।