फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेढ़ किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज
विज्ञापन



- मोहाली थाना एसटीएफ ने जालंधर से दबोचा, आरोपी पर एनडीपीएस का केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पुलिस ने एक व्यक्ति को 1.5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रांझा निवासी संग्राम के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मोहाली एसटीएफ थाने में एनडीपीएस की धारा-21सी के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को खुफिया सूचना के आधार पर जालंधर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एएसआई कुलदीप सिंह के बयान पर केस दर्ज हुआ है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है जिससे पूछताछ की जा रही है।

एसटीएफ टीम को इनपुट मिली थी कि एक व्यक्ति जो कि बड़े स्तर पर नशे की तस्करी करता है। इनपुट में यह भी पता चला था कि आरोपी काफी मात्रा में हेरोइन लेकर जालंधर एरिया में तैनात है और उसने यह हेरोइन की खेप किसी तक पहुंचानी है। एसटीएफ टीम ने इनपुट के आधार पर ट्रैप लगाया और आरोपी रांझा को जालंधर देहाती इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले एसटीएफ टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर काबू कर लिया गया। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से एसटीएफ को 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। एसटीएफ हेरोइन को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। एसटीएफ अब जांच कर रही है कि आरोपी यह हेरोइन की सप्लाई किससे लेकर आया था और उसने आगे इसे कहां और किसको देनी थी। इस बात की जांच भी चल रही है कि आरोपी के नेटवर्क में और कितने ड्रग तस्कर हैं क्योंकि एसटीएफ मानकर चल रही है कि इतनी बड़ी हेरोइन की खेप मिलना यह दर्शाता है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है और उसके संपर्क में कईं बड़े ड्रग तस्कर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें