फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। एक नशा तस्कर को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि बीती रात डेराबस्सी बस स्टैंड पर बदमाशों के खिलाफ नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति काफी समय से डेराबस्सी, जीरकपुर इलाके में हेरोइन सप्लाई कर रहा है। वह अभी लालड़ू की तरफ से हेरोइन लेकर आ रहा है। इसके बाद एएसआई ने पुलिस के साथ बस स्टैंड पर नाकाबंदी की। इस दौरान लालड़ू की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर घबरा कर वापस मुड़ने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। व्यक्ति की पहचान डेराबस्सी में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक विश्वकर्मा मोहल्ला के आदित्य धीमान पुत्र जयपाल धीमान के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें